Skip to main content

पर्पेचुअल फ्यूचर्स बनाम डिलीवरी फ्यूचर्स: आपके लिए कौन सा सही है?

By नवम्बर 28, 2026अनुमानित पढ़ने का समय: 7 मिनट
Perpetual Futures Vs Delivery Futures: Which Contract Fits Your Goal?

Table of Contents

पर्पेचुअल और डिलीवरी फ्यूचर्स, दोनों क्रिप्टो डेरिवेटिव्स हैं, लेकिन इनके ट्रेडिंग उद्देश्य अलग-अलग होते हैं।

पर्पेचुअल फ्यूचर्स में कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती, जिससे ट्रेडर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। हालांकि, इसमें फंडिंग रेट लागू होता है। वहीं, डिलीवरी फ्यूचर्स की एक निर्धारित एक्सपायरी डेट होती है और इसमें फंडिंग फीस नहीं लगती।

सही कॉन्ट्रैक्ट का चुनाव आपकी पोज़िशन होल्ड करने की अवधि, ट्रेडिंग खर्च और स्ट्रैटेजी पर निर्भर करता है। फिर चाहे आप शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग करना चाहते हों या लंबे समय के लिए अपनी पोज़िशन की हेजिंग करना चाहते हों।

संक्षेप में

  • पर्पेचुअल फ्यूचर्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती, लेकिन नियमित फंडिंग भुगतान पोज़िशन होल्ड करने की लागत को प्रभावित करते हैं।
  • डिलीवरी फ्यूचर्स एक निर्धारित तारीख पर एक्सपायर होते हैं और इनमें फंडिंग फीस नहीं लगती।
  • दोनों कॉन्ट्रैक्ट के खर्च, सेटलमेंट मैकेनिज्म और ट्रेडिंग अवधि में काफी अंतर होता है।
  • पर्पेचुअल कॉन्ट्रैक्ट एक्टिव और शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
  • डिलीवरी फ्यूचर्स लंबी अवधि की पोज़िशन या निर्धारित अवधि की हेजिंग के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

डिलीवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट क्या है?

डिलीवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट भविष्य में किसी निर्धारित तारीख पर तय कीमत में क्रिप्टो एसेट खरीदने या बेचने का समझौता होता है।

इस तारीख को एक्सपायरी या डिलीवरी डेट कहते हैं। तिमाही कॉन्ट्रैक्ट में यह आमतौर पर हर तिमाही का आखिरी शुक्रवार होता है, यानी मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर के अंत में।

एक्सपायरी पर कॉन्ट्रैक्ट का सेटलमेंट अपने आप हो जाता है। सेटलमेंट कैश या बेस एसेट, जैसे BTC में हो सकता है। सेटलमेंट पूरा होने पर पोज़िशन बंद हो जाती है और मुनाफे या नुकसान के अनुसार अकाउंट बैलेंस में बदलाव होता है।

मुख्य विशेषता: डिलीवरी फ्यूचर्स में फंडिंग रेट लागू नहीं होता।

आपको पोज़िशन खोलने और बंद करने के लिए ट्रेडिंग फीस चुकानी पड़ती है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के दौरान हर 8 घंटे में फंडिंग भुगतान नहीं करना पड़ता।

इस वजह से कई हफ्तों तक पोज़िशन होल्ड करने वाले ट्रेडर्स के लिए डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट कम खर्चीले हो सकते हैं।

पर्पेचुअल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट क्या है?

पर्पेचुअल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट भी किसी क्रिप्टो एसेट की कीमत को ट्रैक करता है, लेकिन इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती।

पर्याप्त मार्जिन होने पर आप अपनी पोज़िशन कुछ घंटों, दिनों या महीनों तक होल्ड कर सकते हैं। किसी निर्धारित एक्सपायरी डेट पर इसका ऑटोमेटिक सेटलमेंट नहीं होता।

पर्पेचुअल फ्यूचर्स की कीमत को स्पॉट मार्केट की कीमत के करीब रखने के लिए एक्सचेंज फंडिंग रेट नाम के मैकेनिज्म का इस्तेमाल करते हैं।

इसके तहत आमतौर पर हर 8 घंटे में लॉन्ग और शॉर्ट पोज़िशन वाले ट्रेडर्स के बीच भुगतान होता है।

  • जब फंडिंग रेट पॉजिटिव होता है, तो लॉन्ग पोज़िशन वाले ट्रेडर्स शॉर्ट पोज़िशन वाले ट्रेडर्स को भुगतान करते हैं।
  • जब फंडिंग रेट नेगेटिव होता है, तो शॉर्ट पोज़िशन वाले ट्रेडर्स लॉन्ग पोज़िशन वाले ट्रेडर्स को भुगतान करते हैं।

इससे पोज़िशन होल्ड करने के दौरान नियमित खर्च या अतिरिक्त आय हो सकती है। समय के साथ फंडिंग भुगतान बढ़ सकते हैं। क्रिप्टो फ्यूचर्स ट्रेडिंग में कई ट्रेडर्स इस फैक्टर को नजरअंदाज कर देते हैं।

पर्पेचुअल बनाम डिलीवरी फ्यूचर्स: फीस की तुलना

फीस का प्रकारपर्पेचुअल फ्यूचर्सडिलीवरी फ्यूचर्स
मेकर और टेकर ट्रेडिंग फीसहां, हर एग्ज़ीक्यूट हुए ऑर्डर परहां, हर एग्ज़ीक्यूट हुए ऑर्डर पर
फंडिंग रेटआमतौर पर हर 8 घंटे में, पॉजिटिव या नेगेटिवनहीं
सेटलमेंट या डिलीवरी फीसनहीं, क्योंकि एक्सपायरी नहीं होतीएक्सपायरी पर खुली पोज़िशन पर लागू हो सकती है
लिक्विडेशन फीसहां, मार्जिन की निर्धारित सीमा टूटने पर लागू हो सकती हैहां, मार्जिन की निर्धारित सीमा टूटने पर लागू हो सकती है
स्प्रेडएंट्री और एग्ज़िट के समयएंट्री और एग्ज़िट के समय

एक्सपायरी के समय लगने वाली डिलीवरी फीस को समझना भी जरूरी है।

कुछ एक्सचेंज सेटलमेंट के समय खुली सभी पोज़िशन पर टेकर फीस की दर से डिलीवरी फीस लेते हैं।

कई प्लेटफॉर्म एक्सपायरी से कुछ मिनट पहले नई पोज़िशन खोलने पर रोक भी लगा देते हैं। इसलिए अगर आप सेटलमेंट तक पोज़िशन खुली रखते हैं, तो प्लेटफॉर्म के नियमों के अनुसार डिलीवरी फीस चुकानी पड़ सकती है।

दोनों प्रकार के फ्यूचर्स में लीवरेज और मार्जिन कैसे काम करते हैं?

दोनों प्रकार के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में लीवरेज की सुविधा मिलती है। इसकी मदद से आप कम पूंजी के साथ बड़ी पोज़िशन ले सकते हैं।

इसके लिए आप जो रकम जमा करते हैं, उसे मार्जिन कहते हैं। यह आपकी फ्यूचर्स पोज़िशन के लिए कोलैटरल के रूप में काम करता है।

अगर मार्केट आपकी पोज़िशन के खिलाफ जाता है और आपका मार्जिन निर्धारित सीमा से नीचे पहुंच जाता है, तो लिक्विडेशन हो सकता है। इससे आप अपनी पोज़िशन का पूरा मार्जिन भी खो सकते हैं।

यह जोखिम दोनों प्रकार के कॉन्ट्रैक्ट में होता है।

हालांकि, दोनों में एक महत्वपूर्ण अंतर भी हो सकता है।

कॉइन-मार्जिन वाले डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट, जैसे BTC-मार्जिन वाले तिमाही कॉन्ट्रैक्ट, में BTC का इस्तेमाल मार्जिन के रूप में होता है।

इसलिए BTC की कीमत में बदलाव के साथ मार्जिन की वैल्यू भी बदलती रहती है। इससे ट्रेडिंग में एक अतिरिक्त जोखिम जुड़ जाता है।

वहीं, USDT-मार्जिन वाले पर्पेचुअल या डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट में मार्जिन एक स्टेबलकॉइन में रहता है। इससे ट्रेडिंग खर्च की गणना करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।

आपके ट्रेडिंग उद्देश्य के लिए कौन सा फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट सही है?

आपका ट्रेडिंग उद्देश्यउपयुक्त कॉन्ट्रैक्टकारण
शॉर्ट-टर्म डायरेक्शनल ट्रेडिंग (कुछ घंटों से कुछ दिनों तक)पर्पेचुअल फ्यूचर्सएक्सपायरी का दबाव नहीं और आमतौर पर ज्यादा लिक्विडिटी
कई हफ्तों तक स्विंग ट्रेडिंगडिलीवरी फ्यूचर्सफंडिंग भुगतान का लगातार बढ़ता खर्च नहीं
निर्धारित अवधि के लिए स्पॉट पोज़िशन की हेजिंगडिलीवरी फ्यूचर्सएक्सपायरी डेट को हेजिंग की अवधि के साथ जोड़ा जा सकता है
फंडिंग रेट आर्बिट्राज से मुनाफे की कोशिशपर्पेचुअल फ्यूचर्सफंडिंग भुगतान प्राप्त करने का अवसर
कई महीनों तक पोज़िशन होल्ड करनाडिलीवरी फ्यूचर्सपर्पेचुअल फ्यूचर्स में फंडिंग का खर्च बढ़ सकता है
एक्टिव इंट्राडे ट्रेडिंगपर्पेचुअल फ्यूचर्सज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और सेटलमेंट के समय को मैनेज करने की जरूरत नहीं

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपके पास स्पॉट वॉलेट में BTC है और आप अगली तिमाही में कीमतों में संभावित गिरावट से अपनी होल्डिंग को बचाना चाहते हैं।

ऐसे में उसी अवधि की एक्सपायरी डेट वाला शॉर्ट डिलीवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट हेजिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।

अगर आप पर्पेचुअल फ्यूचर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो फंडिंग रेट के साथ हर 8 घंटे में आपकी हेजिंग की लागत बदल सकती है। इससे शुरुआत में कुल खर्च और जोखिम की गणना करना मुश्किल हो सकता है।

दोनों प्रकार के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की कीमत कैसे तय होती है?

पर्पेचुअल और डिलीवरी फ्यूचर्स में प्राइसिंग और सेटलमेंट का तरीका अलग-अलग होता है।

पर्पेचुअल फ्यूचर्स की प्राइसिंग

पर्पेचुअल फ्यूचर्स में मार्क प्राइस का इस्तेमाल कॉन्ट्रैक्ट की उचित वैल्यू तय करने के लिए किया जाता है।

यह मार्क प्राइस आमतौर पर अलग-अलग स्पॉट मार्केट की कीमतों से बने इंडेक्स पर आधारित होता है।

एक्सचेंज मार्क प्राइस का इस्तेमाल अनरियलाइज़्ड मुनाफे और नुकसान की गणना करने तथा लिक्विडेशन लेवल तय करने के लिए करते हैं।

फंडिंग रेट एक बैलेंसिंग मैकेनिज्म के रूप में काम करता है। यह पर्पेचुअल फ्यूचर्स की कीमत को स्पॉट कीमत के करीब रखने में मदद करता है।

डिलीवरी फ्यूचर्स की प्राइसिंग

डिलीवरी फ्यूचर्स में सेटलमेंट का तरीका अलग होता है।

एक्सपायरी के समय कॉन्ट्रैक्ट का सेटलमेंट एक निर्धारित अंतिम कीमत पर होता है। कुछ एक्सचेंज इसकी गणना ट्रेडिंग के आखिरी घंटे की औसत स्पॉट इंडेक्स कीमत के आधार पर करते हैं।

इस मैकेनिज्म से सेटलमेंट के करीब कीमतों में होने वाली शॉर्ट-टर्म हेरफेर का असर कम करने में मदद मिलती है।

डिलीवरी फ्यूचर्स में एक और महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट है, बेसिस।

बेसिस किसी क्रिप्टो एसेट की मौजूदा स्पॉट कीमत और फ्यूचर्स कीमत के बीच का अंतर है।

  • कॉन्टैंगो: जब फ्यूचर्स की कीमत स्पॉट कीमत से ज्यादा होती है।
  • बैकवर्डेशन: जब फ्यूचर्स की कीमत स्पॉट कीमत से कम होती है।

स्पॉट और फ्यूचर्स मार्केट के बीच आर्बिट्राज के अवसर तलाशने वाले ट्रेडर्स के लिए बेसिस को समझना जरूरी है।

अंतिम विचार

पर्पेचुअल और डिलीवरी फ्यूचर्स अलग-अलग ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

पर्पेचुअल फ्यूचर्स ऐसे एक्टिव ट्रेडर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं और फंडिंग रेट को नियमित रूप से मॉनिटर कर सकते हैं।

वहीं, डिलीवरी फ्यूचर्स ऐसे ट्रेडर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिनकी ट्रेडिंग अवधि पहले से तय है, जो फंडिंग रेट की अनिश्चितता से बचना चाहते हैं और एक्सपायरी पर सेटलमेंट पसंद करते हैं।

दोनों में से कोई भी कॉन्ट्रैक्ट हर परिस्थिति में बेहतर नहीं होता। सही विकल्प आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी, खर्च और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या डिलीवरी फ्यूचर्स में फंडिंग रेट लागू होता है?

नहीं। डिलीवरी फ्यूचर्स की एक निर्धारित एक्सपायरी डेट होती है और इसमें फंडिंग रेट लागू नहीं होता। हालांकि, ट्रेडिंग फीस और एक्सपायरी तक पोज़िशन होल्ड करने पर सेटलमेंट फीस लग सकती है।

2. अगर मैं पर्पेचुअल फ्यूचर्स पोज़िशन कई हफ्तों तक होल्ड करूं तो क्या होगा?

निर्धारित अंतराल में फंडिंग भुगतान लागू होता रहेगा। लगातार तेजी वाले मार्केट में ऊंचा पॉजिटिव फंडिंग रेट लॉन्ग पोज़िशन का खर्च बढ़ा सकता है। इससे कीमत में बदलाव के बिना भी आपका कुल रिटर्न प्रभावित हो सकता है।

3. क्या डिलीवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट को एक्सपायरी से पहले बंद कर सकते हैं?

हां। पर्याप्त लिक्विडिटी और प्लेटफॉर्म के ट्रेडिंग नियमों के अनुसार आप एक्सपायरी से पहले डिलीवरी फ्यूचर्स पोज़िशन बंद कर सकते हैं। सेटलमेंट फीस आमतौर पर एक्सपायरी के समय खुली पोज़िशन पर लागू होती है।

4. हेजिंग के लिए कौन सा फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट बेहतर है?

निर्धारित अवधि के लिए स्पॉट पोज़िशन की हेजिंग करने में डिलीवरी फ्यूचर्स उपयोगी हो सकते हैं। इनमें एक्सपायरी डेट को हेजिंग की अवधि के साथ जोड़ा जा सकता है और बदलते फंडिंग रेट की अनिश्चितता नहीं होती।

5. क्या पर्पेचुअल फ्यूचर्स डिलीवरी फ्यूचर्स से ज्यादा जोखिम भरे हैं?

लीवरेज का इस्तेमाल करने पर दोनों में लिक्विडेशन का जोखिम होता है। पर्पेचुअल फ्यूचर्स में फंडिंग रेट का अतिरिक्त जोखिम होता है। दोनों में बेसिस रिस्क हो सकता है, जबकि डिलीवरी फ्यूचर्स की कीमत एक्सपायरी पर निर्धारित सेटलमेंट कीमत के करीब पहुंचती है।

अस्वीकरण: क्रिप्टोकुरेंसी कानूनी निविदा नहीं है और वर्तमान में अनियमित है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप क्रिप्टोकरेंसी का व्यापार करते समय पर्याप्त जोखिम मूल्यांकन करते हैं क्योंकि वे अक्सर उच्च मूल्य अस्थिरता के अधीन होते हैं। इस खंड में दी गई जानकारी किसी निवेश सलाह या वज़ीरएक्स की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। वज़ीरएक्स अपने विवेकाधिकार में इस ब्लॉग पोस्ट को किसी भी समय और बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी कारण से संशोधित करने या बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Gwendoline F

Gwendoline Fernandes is a crypto writer and AI enthusiast, translating fast-moving markets and emerging tech into clear, dependable insights. She focuses on context over hype, helping readers understand what’s shaping the future of finance. Off-duty, she’s baking, singing karaoke, or talking to her dog, Berry.

Leave a Reply