वीचेन (Vechain)
नाम
वीचेन (Vechain)
सारांश
वीचेन (VeChain) (VET) व्यवसायों के लिए एक स्केलेबल L1 स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म है।
-इसकी स्थापना सनी लू और जे झांग ने 2015 में की थी
-वीचेन (VeChain) (VET) प्रूफ ऑफ अथॉरिटी (PoA) टोकन है
रेटिंग
A
प्रतीक
VET
अवलोकन
वीचेन (VeChain) ने 2015 में एक निजी कंसोर्टियम श्रृंखला के रूप में ब्लॉकचेन संभावनाओं की जांच के लिए कई व्यवसायों के साथ सहयोग करना शुरू किया। वीचेन (VeChain) ने 2017 में ERC-20 टोकन के रूप में अपनी सार्वजनिक ब्लॉकचेन पर काम करना शुरू किया। वीचेन (Vechain) ने 2018 में टिकर VET के साथ अपना मेननेट जारी किया।
वीचेन (VeChain) का इरादा एक ऐसा ईकोसिस्टम विकसित करना है जो चिकित्सा, ऊर्जा, खाद्य और पेय, स्थिरता और SDG लक्ष्यों सहित विभिन्न वैश्विक व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण डेटा चुनौतियों से निपटने के लिए वितरित अधिकार और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक का इस्तेमाल करता हो। वीचेन (VeChain) चौथी औद्योगिक क्रांति का आधार बनने वाली डिजिटल बैकबोन तैयार कर रहा है, जिसके लिए भरोसेमंद डेटा की क्षमता का फायदा उठाकर कई पार्टियों के बीच रियल टाइम और भरोसेमंद डेटा साझा करना होता है।
Historical Price Movement (in INR)
तकनीक
Bitcoin जैसी प्रणाली की तुलना में, वीचेन (VeChain) (VET) प्रूफ ऑफ अथॉरिटी (PoA) टोकन है जिसे नेटवर्क सुरक्षा प्राप्त करने के लिए तुलनात्मक रूप से कम कम्प्यूटेशनल शक्ति चाहिए होती है।
PoA एक हॉटस्टफ-आधारित बीजान्टिन टॉलरेन्ट प्रोबालिस्टिक कॉन्सेन्सस मैकेनिज़्म है जो सत्यापित पहचान वाले अथॉरिटी मास्टरनोड्स (AM) पर निर्भर होता है।
कंट्रोलेबल ट्रांज़ैक्शन लाइफसाइकल, मल्टी-पार्टी पेमेंट (MPP), मल्टी-टास्क ट्रांज़ैक्शन (MTT), और ट्रांज़ैक्शन डिपेंडेंसी, ये सभी वीचेन (Vechain) ब्लॉकचेन के प्राथमिक प्रोटोकॉल की विशेषताएं हैं।
सॉलिडिटी एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल वीचेन (VeChain) थॉर ब्लॉकचेन पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बनाने के लिए किया जाता है।
इकोसिस्टम में मूल टोकन का उपयोग:
प्लेटफ़ॉर्म दो टोकन, VET और VTHO का उपयोग करके मूल्य का प्रबंधन और निर्माण करता है, जो वीचेन (VeChain) थॉर पब्लिक ब्लॉकचेन पर आधारित है। VET VTHO उत्पन्न करता है और एक वैल्यू स्टोर और ट्रांसफर माध्यम के रूप में कार्य करता है। VTHO का उपयोग डेटा लिखते समय VET की आवश्यकता को हटाकर, GAS शुल्क को कवर करने के लिए किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि लेनदेन की सेवा के लिए आवश्यक VTHO की मात्रा या VTHO जनरेशन रेट में वृद्धि जैसे परिवर्ती कारकों को समायोजित करके नेटवर्क लागत को स्थिर रखा जा सकता है।
ERC 20 VET पब्लिक सेल
41%
निजी निवेशक
9%
उद्यम निवेशक
23%
सह-संस्थापक और डेवलपमेंट टीम
5%
सतत संचालन और तकनीकी विकास
12%
बिजनेस केस डेवलपमेंट
10%
वॉल्यूम (3 अप्रैल, 2022 तक)
$439,306,943
कुल आपूर्ति
86712634466
परिसंचारी आपूर्ति
64.32B VET
क्राउड बिक्री
-
फंडिंग
5/05/2018: कॉर्पोरेट राउंड- NA,
14/04/2018:वेंचर राउंड -NA
14/04/2018: सीड रांउड - NA
देश
सिंगापुर
संगठन का नाम
वीचेन फाउंडेशन (Vechain Foundation)
जिस वर्ष शामिल हुए
2015
पंजीकृत पता
61 रॉबिन्सन रोड, #19-02, रॉबिन्सन सेंटर, सिंगापुर (068893)
विवाद समाधान एवं शासकीय कानून
सिंगापुर
देश विशेष में निवेश करने में निहित जोखिम का मूल्यांकन
A1
संस्थापक टीम
नाम | पद | शिक्षा | अनुभव |
सन्नी लू | सह-संस्थापक और CEO | शंघाई जिओ टोंग यूनिवर्सिटी: बैचलर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 19 साल |
जी झांग | सह-संस्थापक | शंघाई जियाओटोंग यूनिवर्सिटी: बैचलर्स डिगी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 19 साल |