Skip to main content

क्रिप्टो फ्यूचर्स बनाम ऑप्शंस: शुरुआती ट्रेडर्स के लिए मुख्य अंतर

By नवम्बर 28, 2026अनुमानित पढ़ने का समय: 8 मिनट

Table of Contents

क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस, दोनों डेरिवेटिव्स हैं। इनकी मदद से आप किसी क्रिप्टो को खरीदे या होल्ड किए बिना उसकी कीमत में होने वाले बदलावों पर ट्रेड कर सकते हैं।

हालांकि, दोनों के काम करने का तरीका काफी अलग है। फ्यूचर्स में कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने की बाध्यता होती है, जबकि ऑप्शंस खरीदार को सीमित जोखिम के साथ ट्रेड करने का विकल्प देते हैं।

शुरुआती ट्रेडर्स के लिए जोखिम मैनेज करने, ट्रेडिंग खर्च नियंत्रित करने और सही ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट चुनने के लिए इन अंतरों को समझना जरूरी है।

संक्षेप में: क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस में अंतर

  • फ्यूचर्स में बाध्यता: कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का पालन करना जरूरी होता है। मुनाफा और नुकसान मार्केट में कीमतों के बदलाव पर निर्भर करते हैं।
  • ऑप्शंस में अधिकार, बाध्यता नहीं: खरीदार तय कर सकता है कि उसे अपने अधिकार का इस्तेमाल करना है या नहीं। उसका अधिकतम नुकसान चुकाए गए प्रीमियम तक सीमित रहता है।
  • फ्यूचर्स समझना आसान है: सरल प्राइसिंग, टाइम डिके न होना और कीमत की दिशा के आधार पर ट्रेडिंग करना इसे समझने में आसान बनाता है।
  • ऑप्शंस में सीमित जोखिम, लेकिन ज्यादा जटिलता: खरीदार का नुकसान सीमित होता है, लेकिन प्राइसिंग उतार-चढ़ाव, समय और डेल्टा तथा थीटा जैसे ग्रीक्स पर निर्भर करती है।
  • इस्तेमाल: फ्यूचर्स एक्टिव और शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं, जबकि ऑप्शंस हेजिंग और सीमित जोखिम वाली स्ट्रैटेजी के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस की तुलना

विशेषताक्रिप्टो फ्यूचर्सक्रिप्टो ऑप्शंस
ट्रेड पूरा करने की बाध्यताहां, खरीदार और विक्रेता दोनों के लिएनहीं, खरीदार के पास विकल्प होता है
शुरुआती खर्चमार्जिन डिपॉज़िटएंट्री के समय प्रीमियम
अधिकतम नुकसानपूरा मार्जिन खोने का जोखिमखरीदार के लिए चुकाया गया प्रीमियम
लीवरेज की सुविधाहांहां, प्रीमियम के जरिए
लिक्विडेशन का जोखिमहांकेवल ऑप्शन खरीदने वाले ट्रेडर्स के लिए नहीं
जटिलतामध्यममध्यम से ज्यादा
प्रमुख इस्तेमालडायरेक्शनल ट्रेडिंग, हेजिंग और शॉर्टिंगसीमित जोखिम वाली स्ट्रैटेजी और हेजिंग
एक्सपायरीपर्पेचुअल फ्यूचर्स में नहीं, डेटेड फ्यूचर्स में होती हैसभी ऑप्शंस की एक्सपायरी डेट होती है
केवल उतार-चढ़ाव से मुनाफे की संभावनानहींहां, विशेष स्ट्रैटेजी के जरिए

क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस में मुख्य अंतर क्या है?

विस्तृत गाइड: क्रिप्टो डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग क्या है?

क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस, दोनों डेरिवेटिव्स हैं। इसका मतलब है कि इनकी वैल्यू बिटकॉइन या एथेरियम जैसे किसी अंडरलाइंग एसेट की कीमत से जुड़ी होती है।

दोनों की मदद से ट्रेडर्स वास्तविक क्रिप्टो खरीदे या होल्ड किए बिना उसकी कीमत में होने वाले बदलावों पर पोज़िशन ले सकते हैं।

इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर ट्रेड पूरा करने की बाध्यता है।

  • फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट: इसमें खरीदार और विक्रेता, दोनों कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से बंधे होते हैं। पोज़िशन बंद करने या कॉन्ट्रैक्ट के सेटलमेंट पर एंट्री और एग्ज़िट कीमत के अंतर के आधार पर मुनाफा या नुकसान तय होता है। अगर मार्केट आपके खिलाफ जाता है, तो आप कॉन्ट्रैक्ट की बाध्यता को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
  • ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट: इसमें खरीदार के पास विकल्प होता है। शुरुआत में आप एक फीस चुकाते हैं, जिसे प्रीमियम कहते हैं। इसके बदले आपको तय कीमत, यानी स्ट्राइक प्राइस पर निर्धारित तारीख तक या उस तारीख पर एसेट खरीदने या बेचने का अधिकार मिलता है। अगर मार्केट आपके खिलाफ जाता है, तो आप इस अधिकार का इस्तेमाल न करने का फैसला ले सकते हैं। आपका अधिकतम नुकसान चुकाए गए प्रीमियम तक सीमित रहता है।

यही अंतर वास्तविक ट्रेडिंग परिस्थितियों में फ्यूचर्स और ऑप्शंस के काम करने के तरीके को अलग बनाता है।

क्रिप्टो फ्यूचर्स ट्रेडिंग कैसे काम करती है?

क्रिप्टो फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट किसी एसेट को भविष्य में तय कीमत पर खरीदने या बेचने का समझौता होता है।

क्रिप्टो मार्केट में कई रिटेल ट्रेडर्स पर्पेचुअल फ्यूचर्स का इस्तेमाल करते हैं। इनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। इसके बजाय कॉन्ट्रैक्ट की कीमत को स्पॉट कीमत के करीब रखने के लिए फंडिंग रेट मैकेनिज्म का इस्तेमाल होता है।

जब आप फ्यूचर्स पोज़िशन खोलते हैं, तो अपनी पूंजी का एक हिस्सा मार्जिन के रूप में जमा करते हैं। चुने गए लीवरेज के आधार पर आप अपनी जमा रकम से बड़ी पोज़िशन ले सकते हैं।

इससे संभावित मुनाफा बढ़ सकता है, लेकिन नुकसान भी उसी तरह बढ़ सकता है।

अगर मार्केट आपकी पोज़िशन के खिलाफ जाता है और आपका मार्जिन मेंटेनेंस मार्जिन की सीमा से नीचे पहुंच जाता है, तो एक्सचेंज लिक्विडेशन के जरिए आपकी पोज़िशन बंद कर सकता है।

ऐसी स्थिति में आप केवल कीमत में सुधार की उम्मीद करते हुए पोज़िशन होल्ड नहीं कर सकते।

आसान भाषा में कहें तो क्रिप्टो फ्यूचर्स ऐसे ट्रेडर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो कीमतों में बदलाव पर सीधे ट्रेड करना चाहते हैं और सक्रिय रूप से जोखिम मैनेज कर सकते हैं।

WazirX पर क्रिप्टो फ्यूचर्स ट्रेडिंग करना सीखना चाहते हैं? हमारी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड पढ़ें।

क्रिप्टो ऑप्शंस कैसे काम करते हैं? कॉल और पुट ऑप्शंस को समझें

ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट का काम करने का तरीका फ्यूचर्स से अलग होता है। जब आप कोई ऑप्शन खरीदते हैं, तो आप भविष्य में आज तय की गई कीमत पर एसेट खरीदने या बेचने का अधिकार खरीदते हैं।

क्रिप्टो ऑप्शंस के 2 प्रमुख प्रकार होते हैं:

कॉल ऑप्शन

कॉल ऑप्शन आपको अंडरलाइंग एसेट को तय स्ट्राइक प्राइस पर खरीदने का अधिकार देता है। ट्रेडर्स आमतौर पर कीमत बढ़ने की उम्मीद होने पर कॉल ऑप्शन खरीदते हैं।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए किसी क्रिप्टो की कीमत ₹7,000 है और आप ₹8,000 की स्ट्राइक प्राइस वाला कॉल ऑप्शन खरीदते हैं।

अगर एक्सपायरी पर उस क्रिप्टो की कीमत ₹8,000 से ऊपर पहुंचती है, तो आपके ऑप्शन की इंट्रिंसिक वैल्यू होगी। वास्तविक मुनाफा कमाने के लिए इस वैल्यू का चुकाए गए प्रीमियम से ज्यादा होना जरूरी है।

पुट ऑप्शन

पुट ऑप्शन आपको अंडरलाइंग एसेट को तय स्ट्राइक प्राइस पर बेचने का अधिकार देता है। ट्रेडर्स आमतौर पर कीमत गिरने की उम्मीद होने पर पुट ऑप्शन खरीदते हैं।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए किसी क्रिप्टो की कीमत ₹7,000 है और आप ₹6,000 की स्ट्राइक प्राइस वाला पुट ऑप्शन खरीदते हैं।

अगर एक्सपायरी पर कीमत ₹6,000 से नीचे जाती है, तो आपके ऑप्शन की इंट्रिंसिक वैल्यू होगी। वास्तविक मुनाफा चुकाए गए प्रीमियम और अन्य खर्चों पर निर्भर करेगा।

दोनों मामलों में कॉन्ट्रैक्ट खरीदने के लिए शुरुआत में प्रीमियम चुकाना पड़ता है। अगर ऑप्शन बिना किसी वैल्यू के एक्सपायर होता है, तो खरीदार का नुकसान चुकाए गए प्रीमियम तक सीमित रहता है। अन्य लागू शुल्क अलग हो सकते हैं।

यही वजह है कि पहले से निर्धारित और सीमित जोखिम चाहने वाले ट्रेडर्स ऑप्शंस खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं।

फ्यूचर्स बनाम ऑप्शंस: बाध्यता और फ्लेक्सिबिलिटी में अंतर

फ्यूचर्स में कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने की बाध्यता और ऑप्शंस में मिलने वाली फ्लेक्सिबिलिटी का असर वास्तविक ट्रेडिंग परिस्थितियों में भी दिखाई देता है।

अपनी ट्रेडिंग स्टाइल और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार सही इंस्ट्रूमेंट चुनने के लिए इस अंतर को समझना जरूरी है।

मार्केट की स्थितिफ्यूचर्स का परिणामऑप्शंस का परिणाम
मार्केट आपके पक्ष में तेजी से बढ़ता हैपूरी पोज़िशन साइज़ के आधार पर मुनाफाप्रीमियम और अन्य खर्च घटाने के बाद मुनाफा
मार्केट थोड़ा आपके खिलाफ जाता हैकीमत में बदलाव के अनुसार नुकसानऑप्शन की वैल्यू घट सकती है, नुकसान प्रीमियम तक सीमित
मार्केट तेजी से आपके खिलाफ जाता हैपर्याप्त मार्जिन न होने पर लिक्विडेशनखरीदार का नुकसान प्रीमियम तक सीमित, लिक्विडेशन नहीं
स्पॉट पोर्टफोलियो की हेजिंग करना चाहते हैंनुकसान की भरपाई के लिए शॉर्ट फ्यूचर्स पोज़िशनतय कीमत से नीचे की गिरावट से सुरक्षा के लिए पुट ऑप्शन
मार्केट की दिशा को लेकर अनिश्चित हैंडायरेक्शनल पोज़िशन में जोखिमउतार-चढ़ाव से मुनाफे की संभावना वाली विशेष स्ट्रैटेजी

इन उदाहरणों से समझा जा सकता है कि अलग-अलग मार्केट परिस्थितियों में फ्यूचर्स और ऑप्शंस कैसे काम करते हैं।

शुरुआती ट्रेडर्स के लिए फ्यूचर्स या ऑप्शंस, कौन सा बेहतर है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता क्या है, जोखिम को सीमित रखना या ट्रेडिंग के तरीके को आसानी से समझना।

अगर जोखिम को सीमित रखना आपकी प्राथमिकता है, तो ऑप्शंस खरीदने का विकल्प उपयोगी हो सकता है। इसमें अधिकतम नुकसान चुकाए गए प्रीमियम तक सीमित रहता है। इससे ट्रेड शुरू करने से पहले ही संभावित नुकसान का अंदाजा लग जाता है।

दूसरी ओर, फ्यूचर्स का कॉन्सेप्ट समझना अपेक्षाकृत आसान होता है। इसमें कीमत में बदलाव के साथ मुनाफा और नुकसान सीधे बदलते हैं। मार्जिन और लीवरेज को समझने के बाद पोज़िशन के काम करने का तरीका समझना आसान हो सकता है।

हालांकि, सही रिस्क मैनेजमेंट के बिना फ्यूचर्स में ज्यादा नुकसान हो सकता है, खासकर जब ट्रेडर ज्यादा लीवरेज का इस्तेमाल करता है। कम लीवरेज और नियंत्रित पोज़िशन साइज़ से इस जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

ऑप्शंस ट्रेडिंग में कुछ अतिरिक्त जटिलताएं होती हैं। इसकी प्राइसिंग केवल मार्केट की दिशा पर निर्भर नहीं करती। टाइम डिके, उतार-चढ़ाव और डेल्टा तथा थीटा जैसे फैक्टर्स भी ऑप्शन की कीमत को प्रभावित करते हैं।

इस वजह से शुरुआती ट्रेडर्स को ऑप्शंस समझने में ज्यादा समय लग सकता है।

कई शुरुआती ट्रेडर्स सरल मैकेनिज्म और उपलब्ध लर्निंग रिसोर्सेज के कारण पहले फ्यूचर्स को समझना पसंद करते हैं। हालांकि, समझने में आसान होने का मतलब यह नहीं है कि फ्यूचर्स में जोखिम कम है।

अंतिम विचार: क्रिप्टो ट्रेडिंग में फ्यूचर्स बनाम ऑप्शंस

फ्यूचर्स और ऑप्शंस अलग-अलग ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

फ्यूचर्स में आप लीवरेज के साथ कीमतों में बदलाव पर सीधे पोज़िशन ले सकते हैं। इसमें कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का पालन करने की बाध्यता होती है।

वहीं, ऑप्शंस खरीदार को सीमित जोखिम के साथ ट्रेडिंग करने का विकल्प देते हैं। मार्केट की स्थिति के अनुसार खरीदार तय कर सकता है कि उसे अपने अधिकार का इस्तेमाल करना है या नहीं।

सही ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट का चुनाव आपके अनुभव, जोखिम उठाने की क्षमता और ट्रेडिंग के उद्देश्यों पर निर्भर करता है।

अगर आप अपनी पहली फ्यूचर्स पोज़िशन खोलने की तैयारी कर रहे हैं, तो क्रिप्टो फ्यूचर्स में शुरुआती ट्रेडर्स के लिए 5 जरूरी टिप्स पढ़ें।

जब आप तैयार हों, तो WazirX फ्यूचर्स पर ट्रेडिंग एक्सप्लोर कर सकते हैं और पहले ट्रेड से ही इन बातों को ध्यान में रख सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या क्रिप्टो फ्यूचर्स और ऑप्शंस में निवेश की रकम से ज्यादा नुकसान हो सकता है?

फ्यूचर्स में लीवरेज के कारण पूरा मार्जिन खोने का जोखिम होता है। क्रॉस मार्जिन और एक्सचेंज के नियमों के अनुसार अतिरिक्त फंड भी जोखिम में पड़ सकते हैं। वहीं, ऑप्शन खरीदने वाले ट्रेडर का अधिकतम नुकसान चुकाए गए प्रीमियम तक सीमित रहता है, अन्य शुल्क अलग हो सकते हैं।

2. क्या भारत में क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग उपलब्ध है?

कई ग्लोबल प्लेटफॉर्म क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग की सुविधा देते हैं। हालांकि, उपलब्धता और नियम अलग-अलग देशों में बदल सकते हैं। ट्रेडिंग से पहले प्लेटफॉर्म की मौजूदा गाइडलाइंस और लागू भारतीय नियमों की जांच करें।

3. क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग में प्रीमियम क्या है?

प्रीमियम वह कीमत है, जो आप ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट खरीदने के लिए शुरुआत में चुकाते हैं। अगर ऑप्शन बिना किसी वैल्यू के एक्सपायर होता है, तो यही आपका नुकसान होता है। प्रीमियम उतार-चढ़ाव, एक्सपायरी तक बचे समय और मार्केट की मांग जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

4. शुरुआती ट्रेडर्स के लिए फ्यूचर्स या ऑप्शंस में से कौन सा बेहतर है?

फ्यूचर्स की प्राइसिंग और एग्ज़ीक्यूशन अपेक्षाकृत आसान होते हैं। ऑप्शंस के लिए उतार-चढ़ाव, टाइम डिके और अन्य प्राइसिंग फैक्टर्स की अतिरिक्त जानकारी जरूरी होती है। हालांकि, दोनों के जोखिम अलग हैं।

5. क्या क्रिप्टो पोर्टफोलियो की हेजिंग के लिए ऑप्शंस का इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां। स्पॉट पोर्टफोलियो में मौजूद क्रिप्टो पर पुट ऑप्शन खरीदकर तय कीमत से नीचे की गिरावट के खिलाफ सुरक्षा मिल सकती है। कीमत गिरने पर पुट ऑप्शन से होने वाला मुनाफा स्पॉट पोर्टफोलियो के नुकसान की कुछ भरपाई कर सकता है।

अस्वीकरण: क्रिप्टोकुरेंसी कानूनी निविदा नहीं है और वर्तमान में अनियमित है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप क्रिप्टोकरेंसी का व्यापार करते समय पर्याप्त जोखिम मूल्यांकन करते हैं क्योंकि वे अक्सर उच्च मूल्य अस्थिरता के अधीन होते हैं। इस खंड में दी गई जानकारी किसी निवेश सलाह या वज़ीरएक्स की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। वज़ीरएक्स अपने विवेकाधिकार में इस ब्लॉग पोस्ट को किसी भी समय और बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी कारण से संशोधित करने या बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Gwendoline F

Gwendoline Fernandes is a crypto writer and AI enthusiast, translating fast-moving markets and emerging tech into clear, dependable insights. She focuses on context over hype, helping readers understand what’s shaping the future of finance. Off-duty, she’s baking, singing karaoke, or talking to her dog, Berry.

Leave a Reply